इस्माईलाबाद। बैंक के अंदर एक उपभोक्ता की जेब में रखे 50 हजार रुपये चुराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मेहर सिंह निवासी गांव लौटनी ने थाना में दी शिकायत में बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक में अपने अकाउंट से निकलवाने के लिए दोपहर साढ़े 12 बजे से एक तक गया था। उसने अपने अकाउंट से एक लाख 20 हजार रुपये निकलवाए और अपने जेब में रख लिए।
बैंक के अंदर ही उसकी जेब से किसी व्यक्ति ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मेहर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विक्रांत सिंह का कहना है कि बैंक के अंदर व बाहर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही पूरा मामले को सुलझा दिया जाएगा।