फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान एक मानव का दूसरे मानव को अमूल्य उपहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित श्री मैढ़ क्षत्रिय सुनार सभा धर्मशाला में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सभा के प्रधान राम कुमार वर्मा मुख्यातिथि के रूप में पधारे, जबकि वीरभान वर्मा की अध्यक्षता में शिविर संपन्न हुआ। शिविर में नीलोखेड़ी से रक्तदाता रविंद्र सिंह, समाजसेवी शगुन वर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

यह शिविर 141 बार रक्तदान, 64 बार प्लेटलेट्स दे चुके राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित, डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर संयोजक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि रक्तदान का संबंध किसी जाति और धर्म से नहीं है, बल्कि एक मानव का दूसरे मानव के लिए अमूल्य जीवन का उपहार है। रक्तदाता को यह तक पता नहीं होता कि उसका रक्त किस व्यक्ति को लगेगा, यही सच्ची सेवा है। शिविर में लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के रक्त कोष प्रभारी डॉ. रमा की अध्यक्षता में 21 इकाई रक्त संग्रह किया गया।
इस अवसर पर श्री मैढ़ क्षत्रिय सुनार सभा के प्रबंधक राम कुमार वर्मा, सचिव राम कुमार, सलाहकार महवीर वर्मा, सदस्य नंद किशोर वर्मा, भगवान चंद वर्मा आदि उपस्थित रहे। शिविर के अंत में मुख्यातिथि द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन समय-समय पर समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर इस प्रकार के नेक काम करता रहता है। डॉ. अशोक कुमार वर्मा के साथ यह शिविर आयोजित कराया गया, जोकि सराहनीय कार्य है।
विज्ञापन

शिविर में राजेश, राज कुमार, सुभाष 41वीं बार, हरविंद्र 25वीं बार, सुरेंद्र, जयबीर, कृष्ण कुमार, महावीर वर्मा, रामकुमार वर्मा, जगतार सिंह वर्मा, संदीप वर्मा, शगुन वर्मा, रोहित वर्मा, मोहित वर्मा, रविंद्र सिंह, मनविंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, संजय कुमार, ऋषि पाल और विशाल आदि ने रक्तदान किया।
डॉ. अशोक वर्मा ने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन के साथ स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को भी प्रात: 10 से 1 बजे के मध्य लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के रक्त कोष में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें