फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आज से आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर के तीन राजकीय सहित 14 कॉलेजों के पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। यूजी की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने और यूजी पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उच्चतर शिक्षा विभाग ने पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन

दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को आज से 17 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया गया है। विद्यार्थी दाखिले के लिए विभाग के आज से पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग की ओर से 22 अक्तूबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस बार दाखिला प्रक्रिया एक ही चरण में होगी। पहली मेरिट लिस्ट के बाद अगर सीटें रिक्त रहती हैं तो कॉलेजों में ओपन फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले किए जाएंगे। दाखिलों की सारी प्रक्रिया आनलाइन है और पोर्टल के माध्यम से ही होगी। जिलेभर के कॉलेज द्वारा बुधवार तक कोर्स, सीटें और फीस का ब्योरा पोर्टल पर दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले का यह रहेगा शेड्यूल
7 से 17 अक्तूबर को ऑनलाइन आवेदन।
11 से 19 अक्तूबर को ऑनलाइन दस्तावेज एवं पात्रता सत्यापन।
22 अक्तूबर को पहली मेरिट लिस्ट तथा 26 तक फीस का भुगतान करना होगा।
28 अक्तूबर को फिजिकल ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया होगी शुरू।
28 अक्तूबर को पहली प्रतीक्षा सूची प्रदर्शित होगी।
28 अक्तूबर को पीजी कक्षाओं का शिक्षण शुरू होगा।
29 अक्तूबर को पंजीकरण के लिए पोर्टल दोबारा खुलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें