कुरुक्षेत्र में आप की रैली: सुनीता केजरीवाल बोलीं- आम आदमी पार्टी की तरफ देख रही हरियाणा की जनता
Sun, 04 Aug 2024 01:20 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
सार
कुरुक्षेत्र रैली में पहुंचे पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा कि हमने 43 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। इसमें किसी से एक रुपया तो दूर, चाय का कप तक नहीं पिया।
हरियाणा में पहली बार आम आदमी पार्टी सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस कड़ी में कुरुक्षेत्र के पिहोवा अनाज मंडी में आप की बदलाव रैली हो रही है। वहीं, इसके लिए पार्टी पूरे राज्य में 12 अगस्त तक 45 रैलियां करेगी। जिसमें जेल में बंद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और सीएम भगवंत मान शामिल होंगे।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र रैली में पहुंचे पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा कि हमने 43 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। इसमें किसी से एक रुपया तो दूर, चाय का कप तक नहीं पिया। इसके उलट हरियाणा की BJP सरकार युवाओं को जंग के बीच रूस-यूक्रेन भेज रही है।