फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज करेंगे गुरुकुल का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान रविवार को गुरुकुल कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे और गुरुकुल के विभिन्न प्रकल्पों का भ्रमण करेंगे। गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी शिक्षामंत्री के साथ गुरुकुल के विभिन्न प्रकल्पों का दौरा करेंगे और प्राकृतिक खेती पद्धति को भी जानेंगे।
विज्ञापन


गुरुकुल के राजकुमार गर्ग ने बताया कि राज्यपाल स्वयं केंद्रीय मंत्री व उनके साथ आए अन्य महानुभावों को गुरुकुल की अत्याधुनिक गोशाला, जीवामृत-घनजीवामृत निर्माण केंद्र, एनडीए विंग, विद्यालय भवन, आर्ष महाविद्यालय व प्राकृतिक चिकित्सालय का भ्रमण कराएंगे। राज्यपाल के मार्गदर्शन में गुरुकुल कुरुक्षेत्र की ख्याति देश-दुनिया में बढ़ रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार मंचों से गुरुकुल कुरुक्षेत्र की प्रशंसा कर चुके हैं। ऐसे में केन्द्रीय शिक्षामंत्री ने भी आचार्य से गुरुकुल देखने की इच्छा जताई थी, जिसे आचार्य स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें