फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गोल्डी बराड़ के नाम पर प्रॉपर्टी कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
50 lakh extortion sought from property dealer in the name of Goldie Brar - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। समाजसेवी एवं प्रॉपर्टी कारोबारी अशोक शर्मा पहलवान से 48 घंटे में 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोपी ने खुद को गोल्डी बराड़ बताकर विदेशी नंबर से कॉल और मैसेज करके धमकी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अशोक शर्मा पहलवान ने बताया कि सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया। आरोपी ने 48 घंटे में 50 लाख रुपये की रंगदारी देने और मांग पूरी न होने पर गोली मार देने की धमकी दी। आरोपी ने पहले कॉल की फिर मैसेज के जरिए चैटिंग की। इस मामले के बाद परिवार भी दहशत में आ गया है।
उल्लेखनीय है कि कई वर्ष पहले भी अशोक शर्मा पहलवान के कार्यालय पर फायरिंग की गई थी। हालांकि उस समय पुलिस ने एक शार्प शूटर को गिरफ्त में भी लिया था। आरोपी ने माना था कि वे अशोक शर्मा पहलवान की हत्या करना चाहते थे। अशोक शर्मा पहलवान ने पुलिस अधीक्षक से जान माल की सुरक्षा किए जाने और आरोपियों के खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान उनके साथ उनके भाई हरियाणा ब्राह्मण सभा के प्रधान पवन शर्मा पहलवान व कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी ने मामले की जांच सीआईए को सौंपी
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का जिम्मा सीआईए को सौंपा है। उन्होंने भरोसा दिया है कि जल्द ही मामले की जांच कर आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे प्रदर्शन : पवन शर्मा
हरियाणा ब्राह्मण सभा के प्रधान पवन शर्मा पहलवान का कहना है कि अशोक शर्मा पहलवान को जान से मारने की धमकी और रंगदारी मांगने का मामला बेहद गंभीर है। पुलिस ने जल्द ही इस संबंध में कार्रवाई कर आरोपियों को काबू नहीं किया तो समाज की बैठक करेंगे। विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें