फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता स्थली ज्योतिसर के महाभारत थीम के आंतरिक प्रोजेक्ट के लिए 25 करोड़ का बजट हुआ पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता स्थली ज्योतिसर में महाभारत थीम पर बन रहे विश्व स्तरीय संग्रहालय का भवन तैयार होने के अंतिम चरण में है। इस भवन के आंतरिक प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार की ओर से 25 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। बजट को विधानसभा इस्टीमेट कमेटी के सदस्यों ने पारित कर दिया है और इसे विधानसभा में शीतकालीन सत्र में फाइनल अनुमति के लिए रखा जाएगा। इस्टीमेट कमेटी ने 21 विभागों के माध्यम से होने वाले विकास कार्यों के लिए कुल 7312.66 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पारित किया है। इस सप्लीमेंट्री बजट को भी अंतिम अनुमति के लिए विधानसभा सत्र में रखा जाएगा।
विज्ञापन

विधानसभा इस्टीमेट कमेटी के चेयरमैन एवं विधायक सुभाष सुधा ने दूरभाष पर हुई बातचीत में बताया कि इस्टीमेट कमेटी की बैठक में एसीएस स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ नौ विधायक भी सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि ज्योतिसर गीता स्थली को विश्व का सबसे दर्शनीय पर्यटन स्थल बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से करीब 209 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस तीर्थ स्थल पर श्रीकृष्णा सर्किट के तहत भी केंद्र सरकार बजट खर्च कर रही है। महाभारत थीम पर आधारित भवन में विश्व स्तरीय एक संग्रहालय का भी निर्माण किया जाना है। प्रस्ताव पर विधानसभा की मुहर लगते ही ज्योतिसर में महाभारत थीम भवन में आंतरिक कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कहा कि इस्टीमेट कमेटी में प्रदेश के 45 विभागों के माध्यम से होने वाले विकास कार्यों के इस्टीमेट और बजट रखे गए हैं। इनमें से 21 विभागों के इस्टीमेट और बजट को पारित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें