फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात: मलोया के जंगल में मिला महिला का नग्न शव, मुंह में ठुंसी थी जुराब, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Thu, 13 Jan 2022 02:12 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

महिला के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो चलाता है। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। पत्नी सब्जी बेचती थी। मंगलवार रात करीब 8 बजे वह बाइक से पत्नी के साथ राशन लेने के लिए मार्केट में गया था।
विज्ञापन
मलोया के जंगल में शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में मलोया के जंगल में स्नेहालय के पास बुधवार सुबह नग्न अवस्था में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह मंगलवार रात आठ बजे से लापता थी। पति उसकी तलाश कर रहा था, इसी दौरान जंगल में उसने पत्नी का शव देखा। महिला के मुंह में जुराब ठूंसी हुई थी। पति ने तत्काल मामले की सूचना मलोया पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद पति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने प्राथमिक जांच में दुष्कर्म की आशंका जताई है।

मार्केट में छोड़कर गया था पति

महिला के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहता है और ऑटो चलाता है। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। पत्नी सब्जी बेचती थी। मंगलवार रात करीब 8 बजे वह बाइक से पत्नी के साथ राशन लेने के लिए मार्केट में गया था। उसने पत्नी को मार्केट में उतारा और उसे 250 रुपये दिए। पत्नी ने रुपये कम होने की बात कही तो वह उसे वहीं छोड़कर पास की कॉलोनी में अपने भतीजे से रुपये लेने चला गया। लेकिन, भतीजे ने कहा कि उसके बेटे का जन्मदिन है, उसके पास रुपये नहीं हैं। जब वह भतीजे के घर से वापस आया तो पत्नी मार्केट में नहीं मिली। इस पर वह घर पहुंचा तो वह वहां भी नहीं थी। इसके बाद भतीजे के साथ वह पत्नी की तलाश करने लगा। रिश्तेदारों समेत कई जगह ढूंढा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद मलोया थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी।

शव पर नहीं हैं किसी तरह की चोट के निशान

सुबह करीब साढ़े 9 बजे जंगल के रास्ते में उसे आटे की एक थैली मिली। जब वह कुछ कदम आगे बढ़ा तो पत्नी के कपड़े बरामद हुए और पास ही एक झाड़ी में नग्न अवस्था में पत्नी का शव मिला।पुलिस ने प्राथमिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि वारदात के समय महिला चीख न सके इसलिए हत्यारे ने उसके मुंह में जुराब ठूंस दी होगी। महिला के शव पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। अब पुलिस मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। 

विज्ञापन


मलोया थाना प्रभारी ने बताया कि महिला सब्जी बेचने के साथ एक निजी फार्म हाउस की देखरेख भी करती थी। उसी के आसपास झाड़ियों में शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना के बाद एसएसपी कुलदीप चहल, एएसपी साउथ-वेस्ट मृदुल, थाना प्रभारी जसपाल सिंह, महिला जांच अधिकारी उप निरीक्षक सरिता रॉय और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
 

महिला के पति की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा होगा। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, ताकि पता लग सके कि महिला का कोई पीछा तो नहीं कर रहा था। - मृदुल, एएसपी, साउथ-वेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें