फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत सरोवर योजना पर 61 करोड़ से काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सोनीपत से अमृत सरोवर योजना की शुरुआत की तो जिले में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय विधायकों व अधिकारियों ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अमृत सरोवर योजना के तहत रविवार को जिले के 61 करोड़ रुपये की लागत से 75 तालाबों ते जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कराया। एतिहासिक एवं पौराणिक गांव पूजम में उपायुक्त अनीश यादव ने दो तालाबों के कार्य की विधिवत शुरूआत की और शिलापट्ट का अनावरण किया। इसके साथ ही तालाब की खुदाई के लिए जेसीबी चलाई गई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत सरोवर योजना की शुरूआत 24 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अमृत सरोवर योजना को एक मिशन के रूप में लेने और अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर प्रदेश के करीब 111 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से इस योजना को अमली जामा पहनाने का कार्य किया है। करनाल जिले में रविवार को सात जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूजम में दो तालाबों को विकसित करने पर करीब एक करोड़ 37 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इससे गांव व तालाबों का सौंदर्यीकरण बढ़ेगा तथा पशुओं के लिए स्वच्छ जल मिलेगा। इस पानी को सिंचाई के कार्य में भी प्रयोग में लाया जाएगा। सालवन गांव में दो करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से, फुरलक गांव में एक करोड़ 17 लाख रुपये की लागत, गढ़ी साधान में 91 लाख रुपये की लागत, कलरी खालसा में एक करोड़ 30 लाख रुपये की लागत तथा फरीदपुर में पांच करोड़ 94 लाख रुपये की लागत तथा रायपुर रोड़ान में 54 लाख रुपये की लागत से तालाबों का सुंदरीकरण किया जाएगा।
पूजम गांव के पूर्व सरपंच अमरजीत सिंह ने कहा कि इस गांव संबंध महाभारत से जुड़ा हुआ है। पांडवों ने इसी गांव में अस्त्र-शस्त्रों की पूजा की और भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग प्राकृतिक तौर पर स्वयं ही प्रकट हुआ है।
विज्ञापन

इस मौके पर बीडीपीओ अंग्रेज सिंह, पंचायती राज के एसडीओ हुकम सिंह, जेई लक्ष्य व सुशील कुमार, एबीपीओ गोंबिद, खंड समन्वयक रेणू कांबोज, भाजपा नेता मदन पाल, गांव के पूर्व सरपंच रामेश्वर व ग्रामीणों ने सोनीपत जिले के गांव नाहरा में आयोजित मुख्यमंत्री मनोहर लाल के लाइव कार्यक्रम को एलईडी के माध्यम से देखा और सुना।
वहीं रायपुर रोड़ान गांव में नीलोखेडी के विधायक धर्मपाल गोंदर ने नारियल तोड़कर अमृत सरोवर योजना की शुरूआत की। खुद जेसीबी चलाकर तालाब में कार्य शुरू किया। उन्होंने कहा कि यह अमृत सरोवर लगभग छह महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। जिस पर अनुमानित 54 लाख रुपये खर्च आएगा और यह लगभग तीन एकड़ का तालाब है। पानी का शुद्धिकरण इस तरीके से किया जाएगा कि पानी चाहे अपने पशुओं को पिलाओ और खेती के काम के लिए प्रयोग किया जाएगा। आज तो यह शुरूआत है। नीलोखेड़ी के लगभग सभी तलाबों का ऐसे ही धीरे-धीरे सुधार हो जाएगा। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष गांव के विकास को लेकर कुछ मांगे रखी। विधायक ने पूरा करवाने का भरोसा दिया। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सुमित सिहाग ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो यह अमृत सरोवर योजना चलाई है, इससे पूरे हरियाणा में साफ व स्वच्छ वातावरण बनेगा तथा पानी का स्तर भी बढे़गा। गांव की सुंदरता बढ़ेगी। इस मौके पर बीडीपीओ कंचनलता, पूर्व सरपंच सुरेश, रामपाल, समाना बाहू के पूर्व सरपंच दीपक, करतार सिंह व जेई अनिल तंवर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें