घरौंडा थाना पुलिस टीम ने पार्षद के चचेरे भाई अनिल कुमार की हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पांच अक्तूबर को हसनपुर रोड नसीब विहार कॉलोनी में खून से लथपथ एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। जिसकी पहचान बाद में अनिल कुमार वासी वार्ड नंबर 10 बहादुर अली मोहल्ला घरौंडा के तौर पर हुई।
सात अक्तूबर को घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार की टीम ने राजेश कुमार व नरेश कुमार वासी नसीब विहार कॉलोनी घरौंडा को गुप्त साक्ष्य के आधार पर बस अड्डा घरौंडा के पास से गिरफ्तार किया। जांच में खुलासा हुआ कि वारदात वाली रात दोनों आरोपियों और अनिल ने एक साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान किसी मामूली बात को लेकर उनकी आपस में कहासुनी हो गई थी। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने अनिल कुमार को ईंट व पत्थर मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।