फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से टाटा ऐस में सवार दो मौसेरे भाईयों की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
तरावड़ी के नजदीक हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत। मृतक राजेश की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
तरावड़ी (तरावड़ी)। ट्रक की टक्कर से टाटा ऐस में सवार दो मजदूर मौसेरे भाईयों की मौत हो गई है। वहीं गाड़ी में सवार तीन अन्य लोगों घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। मंगलवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं आरोपी चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पंजाब के कुराली से टाटा ऐस में सवार होकर दोनों मजदूर अपने परिवार व अन्य साथियों के साथ उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अपने घर जा रहे थे। सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे जैसे ही वे तरावड़ी के नजदीक पहुंचे तो नेशनल हाईवे-44 पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर मंगलवार सुबह मजदूर फिरोजाबाद निवासी राजेश (21) और हाथरस निवासी संतोष (27)ने दम तोड़ दिया। गाड़ी में इन दोनों के अलावा रचना पत्नी राजेश, विनोद, हरेंद्र समेत अन्य लोग सवार थे। जोकि गिरजा शंकर निवासी गढ़ी दूधाधारी कीगाड़ी में कुराली जिला मोहाली से अपने गांव जा रहे थे। विवेचना अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी, शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पिता का रो-रोकर बुरा हाल
सूचना मिलते ही राजेश के पिता लोचन सिंह भी करनाल पहुंचे। अपने पुत्र और संतोष का शव देखकर उनका रो रोकर बुरा हाल था। उन्होंने बताया कि राजेश और संतोष करीब आठ साल से पंजाब में काम करते हैं। दोनों मजदूरी करके परिवार का गुजारा चला रहे हैं। कई दिनों बाद वे घर आ रहे थे।

तरावड़ी के नजदीक हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत। मृतक संतोष की फाइल फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें