करनाल। फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट की गई तस्वीरों को लेकर एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मुनक थाना क्षेत्र के युवक गगनदीप ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह फेसबुक चलाता है। उसने अपनी कुछ तस्वीरें अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट की थी। उन्हीं तस्वीरों का इस्तेमाल करके कुछ लोगों ने महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में वीडियो तैयार कर ली है। अब वह लगातार उससे रुपये मांग रहे हैं। नहीं देने पर वीडियो को सोशल साइट्स पर वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुनक थाना पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।