फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। गांव रंगरूटीखेड़ा में देर रात बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली मारने के बाद आरोपी बाइक सवार भाग निकले। बाजू में गोली लगने से युवक को गंभीर अवस्था में असंध के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर एएसपी गौरव कुमार व थाना प्रभारी बलजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव रंगरूटीखेड़ा निवासी 21 वर्षीय जयकरण गांव के बस अड्डे के पास नाई की दुकान पर बाल कटवाने गया था। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात जब वह बाल कटवाने के बाद नाई की दुकान से बाहर निकला तो वहां पहले से खड़े दो बाइक सवार युवकों ने उस पर गोली चला दी। दोनों युवक मुंह पर कपड़ा बांधे थे। गोली जयकरण के बाजू पर लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी गौरव कुमार ने बताया कि देर रात गोली चलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर घटनक्रम का जायजा लिया है। गांव में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। घायल युवक के बयान पर बाइक सवार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें