फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 को राज्य स्तरीय प्रकाश पर्व समागम में कर्ण नगरी से जाएंगे हजारों श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गुरु तेग बहादुर जी के राज्य स्तरीय 400वें प्रकाश पर्व समागम में कर्ण नगरी से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। 24 अप्रैल को पानीपत में समागम का आयोजन होगा। जिले से जाने वाली संगत और तैयारियों को लेकर उपायुक्त अनीश यादव ने गुरुद्वारा प्रबंधकों की बैठक ली।
विज्ञापन

पानीपत के सेक्टर 13-17 में होने वाले कार्यक्रम में भव्य पंडाल और दरबार साहिब सजाया जाएगा। दो बड़े लंगर हाल बनाए जाएंगे, जिनमें दस हजार लोगों के एक साथ लंगर करवाने की व्यवस्था होगी। आगंतुक द्वार के साथ ही जोड़ा घर बनाया जाएगा। संत समाज के साथ-साथ अति विशिष्ठ व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था भी होगी। फल और चाय इत्यादि के स्टाल भी लगाए जाएंगे। मुख्य आयोजन से पहले 17 अप्रैल की रात को नगर कीर्तन और 20 अप्रैल को प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें गुरुओं के जीवन से संबंधित और उनके द्वारा दी गई कुर्बानियों को दर्शाया जाएगा।
बैठक में उपायुक्त ने संगत को समागम में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि संत, महात्मा, गुरु हम सबकी साझी विरासत हैं। गुरुओं ने मानवता की भलाई के लिए जो कुर्बानियां दी, उस बलिदान की गौरवगाथा युवा पीढ़ी तक पहुंचनी चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी उनके दिखाए रास्ते पर चले।
विज्ञापन

सरकार और संगत की ओर से होगी लंगर की व्यवस्था
बैठक में नगर निगम के संयुक्त निदेशक गगनदीप सिंह ने कहा कि गुरुओं की जयंती मनाने की हरियाणा सरकार ने अच्छी पहल की है। गुरु तेग बहादुर जी का 400वें प्रकाश पर्व राज्य स्तरीय समारोह कोई राजनीतिक तौर पर नहीं मनाया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम रहेगा, ऐसे में हम सबका दायित्व बनता है कि 24 अप्रैल को पानीपत पहुंचें। सरकार के साथ-साथ सिख संगत के द्वारा लंगर, स्वच्छ पेयजल इत्यादि की सामूहिक रूप से व्यवस्था में सहयोग किया जाएगा।
भव्य होगा पानीपत में होने वाल समारोह
बैठक में हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष गुरविन्द्र सिंह धमीजा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में घोषित कर गुरूओं का जिस प्रकार से मान रखा है। उससे पूरा भारतवर्ष गौरवान्वित हुआ है। गुरुओं द्वारा दी गई कुर्बानियों को उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक फैलाना होगा। आने वाली पीढ़ी को इसके बारे में जानकारी देनी होगी ताकि गुरुओं की शान हर व्यक्ति तक पहुंचे। सरकार द्वारा गुरुओं की जयंती करनाल, सिरसा, यमुनानगर सहित कईं अन्य जिलों में राज्य स्तरीय समारोह के रूप में मनाई जा चुकी हैं और अब एक ऐसा ही भव्य व शानदार कार्यक्त्रस्म पानीपत में गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें