आतंकवादी मामले के दौरान बरामद फर्जी आरसी के मामले में पुलिस ने आतंकी परमिंदर को तीन दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। ताकि उससे पूछताछ की जा सके कि अभी तक उसने फर्जी आरसी वाली कितनी कारें खरीदी है और किस दी है। इस मामले में पुलिस ने सबसे पहले अंबाला निवासी नितिन शर्मा को गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान नितिन ने मेरठ निवासी पवन, पंजबा निवासी संदीप का नाम लिया था। इसके बाद पुलिस ने पंजाब निवासी संदीप को भी गिरफ्तार कर लिया। जिसने आतंकी परमिंदर का नाम लिया था कि उन्होंने फर्जी आरसी वाली दोनों गाड़ियों परमिंदर को दी थी। अब पुलिस परमिंदर से पूछताछ करेगी। वहीं दूसरी ओर आरोपी पवन को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस यूपी में भी दबिश दे रही है।
बता दें कि पांच मई को जीटी रोड स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा पर सुबह चार बजे जिला पुलिस ने चार आतंकियों को इनोवा कार सहित पकड़ा था। उनसे भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, पाकिस्तानी पिस्तौल, 31 कारतूस, 1.30 लाख रुपये और छह मोबाइल भी बरामद किए थे। इसके साथ ही दो फर्जी आरसी भी बरामद की थी। जांच कराने पर सामने आया था कि इन नंबर की असली गाड़ियां यमुनानगर और पानीपत में उनके मालिक के पास है लेकिन आतंकी इन आरसी पर दूसरी कारें पंजाब में चला रहे हैं। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की तो इस मामले के तार अंबाला निवासी नितिन से जुड़े। इसके बाद ही पुलिस ने नितिन को गिरफ्तार किया था।
वर्जन
आतंकियों से बरामद हुई दो फर्जी आरसी मामले में आतंकी परमिंदर को तीन दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। जिससे गहनता से पूछताछ की जाएगी।
- गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल।