फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने को लेकर किशोरों में उत्साह...

विज्ञापन
60: सैक्टर 6 स्थित डिस्पेंसरी में टीकाकरण के लिए लगी लंबी लाइनें। अमर उजाला
विज्ञापन
करनाल। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सरकार की ओर से 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए भी टीका अनिवार्य करते हुए उपलब्ध करवा दी है। जिसको लेकर किशोरों में भी खासा उत्साह है। टीकाकरण केंद्रों पर बच्चों की भीड़ जुट रही है। बुधवार को जिले में 133 केंद्रों पर 10 हजार बच्चों को टीका लगा। बच्चों ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए टीका जरूरी है। सभी के सहयोग से ही कोरोना को हराया जा सकता है। स्वास्थय विभाग की ओर से टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

थोड़ा डर लग रहा है लेकिन कोरोना महामारी को हराने के लिए टीका लगवाना जरूरी है जिसको लेकर उत्साहित भी हूं।
- तनु
काफी समय से टीका लगवाने का इंतजार कर रहा था। कोरोना को टीके के माध्यम से ही रोका जा सकता है।
- जतिन
टीका लगवाने के बाद सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। सभी को टीका लगवा कर देश को सुरक्षित करने में सहयोग करना चाहिए।
- पार्थ लाठर
कुल 208 केंद्रों पर 23042 का हुआ टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में बुधवार को 208 केंद्रों पर कुल 23042 लोगों को टीके की डोज दी गई। जिनमें 15 से 18 साल के बीच के बच्चों की पहली डोज भी शामिल है।
वर्जन
जिले में अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति को कोरोना का टीका देना लक्ष्य है, जिसको लेकर विभाग की टीमें निरंतर प्रयासरत हैं। विभाग की ओर से रोजाना अधिक से अधिक केंद्र बनाकर टीका लगवाया जा रहा है। सभी से अपील है कि बच्चे अपनी पहली और अन्य अपनी दोनों डोज अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. योगेश शर्मा, सीएमओ करनाल

61: युवाओं मे दिखा टीका करण का जोश...... सैक्टर 6 स्थित डिस्पेंसरी में टीका लगवाती युवती । अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें