फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने पिता की जमीन कराई अपने नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गांव मोहड़ी जागीर निवासी एक पिता ने अपने बेटे के खिलाफ धोखे से जमीन अपने नाम कराने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव मोहड़ी जागीर निवासी पिता लख्मी चंद ने बताया कि उसके पास 12-13 एकड़ जमीन है। उसके बेटे ने उसकी निरक्षरता का फायदा उठाकर उसकी जमीन को 2017 में अपने नाम करा लिया था और उसे नए घर से भी निकाल दिया। अब वह पुराने मकान में रह रहा है। उसका बेटा सतीश अब उसे पुराने घर से भी निकालने पर उतारू है। इसके लिए वह उसके साथ झगड़ा कर रहा है। उसने जमीन का कोर्ट में केस डाला है। फिलहाल वह पेंशन से गुजारा कर रहा है। उसने भरण पोषण के लिए भी बेटे पर केस किया था। कोर्ट ने 2021 में तीन हजार रुपये हर महीने भरण पोषण के लिए उसके बेटे को आदेश दिए थे, लेकिन आज तक उसने एक भी रुपया उसे नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें