फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में फंदे से लटका मिला महिला का शव, कुत्तों ने नोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। शहर की भोला कॉलोनी स्थित राइस मिल के पास घने जंगल में एक महिला का कई दिन पुराना शव फंदे से लटका मिला है। शव सड़ी गली अवस्था में है। शव को कुत्ताें ने नोंच रखा था। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस व एफएसएल की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी हाउस में शिनाख्त के लिए रख दिया है।
बुधवार दोपहर बाद एक युवक सफेदे के बाग के पास घूमने गया था। जहां पर उसने एक महिला का शव फंदे से लटका देखा। युवक ने तुरंत 112 नंबर पर फोन किया। पुलिस के अनुसार महिला का शव लगभग दो या तीन महीने पुराना होने की आशंका है। शव को कुत्तों ने बुरी तरह से नोच रखा था। महिला की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि राइस मिल के पास घने जंगल में महिला का शव फंदे से लटके होने की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें