फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दौर की वार्ता में नहीं निकला समाधान, अब 19 को होगी महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो--
विज्ञापन

दो दौर की वार्ता में नहीं निकला समाधान, अब 19 को होगी महापंचायत
- हड़ताल के 100 दिन हुए, दो मांगों पर अटका है आंदोलन, नौवीं बार हुई बातचीत
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। आंगनबाड़ी वर्कर्स की चंडीगढ़ में मांगों को लेकर वीरवार को नौवीं बार उच्च अधिकारियों से बातचीत हुई। देर शाम तक दो दौर में हुई बातचीत के दौरान भी मांगों पर सहमति नहीं बनी। समाचार लिखे जाने तक तीसरे दौर की बातचीत होनी थी। इधर करनाल में आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन ने 19 मार्च को कलायत में महापंचायत का एलान कर दिया है। उनका कहना है कि सरकार उनकी मांगों को लागू नहीं करना चाहती केवल आंदोलन खत्म कराना चाहती है।
वीरवार को वर्कर्स की हड़ताल को 100 दिन पूरे हो चुके हैं। वर्कर्स ने अपनी 19 मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया था। इनमें से 17 पर सहमति बनी है, केवल दो मांगों पर आंदोलन अटका है। उम्मीद थी कि नौवीं बार की बातचीत में इस पर भी समाधान निकलेगा लेकिन यह वार्ता भी विफल होती नजर आई। शुक्रवार को वर्कर्स काली होली मनाएंगी।
विज्ञापन

जिला सचिव बिजनेश राणा, प्रधान रूपा राणा, मधु शर्मा, सीटू जिला सचिव जगपाल राणा, उपप्रधान ओपी माटा ने कहा कि महापंचायत में सर्व कर्मचारी संघ, संयुक्त किसान मोर्चा व हरियाणा के सभी जन संगठन शामिल होंगे। सरकार कुछ हद तक सकारात्मक हुई, लेकिन मुख्यमंत्री ने जो 1500 और 750 रुपये की घोषणा 2018 में की थी, सरकार उन्हें लागू करने में अभी भी आनाकानी कर रही है। यूनियन ने सरकार को साफ मना कर दिया कि जब तक सभी वर्कर और हैल्पर की बर्खास्तगी बहाल नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। वहीं मानदेय के साथ महंगाई किस्त की प्रक्रिया जारी रहेगी, उसको लिंक करने पर ऑटोमेटिक महंगाई भत्ता की किश्त मानदेय में जुड़ती रहेगी। सरकार ने कहा कि आंगनबाड़ी महकमा को निजीकरण करने का कोई फैसला नहीं है।
विज्ञापन

इस अवसर पर कृष्ण शर्मा, भाग सिंह, धीरज सिंह रावत, ओपी माटा, जगगाल राणा, जोगा सिंह, सेवा राम, सर्वेश राणा, मंजू फूसगढ़, सन्तोष, रीना, सर्वेश राणा, रेखा, नरेश, पिंकी, सरिता, शीला उमरपुर, राजरानी उमरपुर, राकेश राणा, उमा शर्मा, सुनीता सरोज व सुषमा ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें