फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों की कलाई पर सजा बहनों का प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। रक्षाबंधन पर्व पर हर्षोल्लास के साथ भाइयों की कलाई पर बहनों का प्यार सजा। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा और दीर्घायु की कामना की। रविवार को भी बाजारों में खरीदारी के लिए सुबह से शाम तक भीड़ रही। शनिवार को बारिश के कारण अधिकतर बहनें राखियां, मिठाइयां और उपहार नहीं खरीद पाई थीं। इसलिए रविवार को भी खरीदारी करतीं नजर आईं। शहर के कर्ण बाजार, सदर बाजार, राम नगर, और सराफा बाजार में राखियों के स्टॉल शाम तक सजे रहे।
विज्ञापन

खुली मिठाइयों से परहेज
रक्षाबंधन पर गिफ्ट पैक की खूब बिक्री हुई। कोरोना के कारण लोगों ने खुली मिठाइयां नहीं ली। इसलिए गिफ्ट पैक ज्यादा खरीदे गए। बच्चों के लिए चॉकलेट गिफ्ट पैक और उपहार देने के लिए ड्राई फ्रूट्स के गिफ्ट पैक खरीदे गए। दुकानदारों ने बताया कि कि हर साल की अपेक्षा इस बार अधिक गिफ्ट पैक की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें