फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में भी रक्षाबंधन पर परिवहन व्यवस्था पर भारी रही भीड़, खचाखच भरी बसें, कराया इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। रक्षाबंधन के दिन रविवार को सरकार ने महिलाओं को मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया, लेकिन लगातार दूसरे दिन यात्रियों की भीड़ व्यवस्थाओं पर भारी दिखाई दी। झमाझम बारिश के बावजूद प्रमुख मार्गों के अलावा जिले के अंतरवर्ती मार्गों पर भी बसों में भारी भीड़ रही। मूनक, गढ़ीबीरबल, असंध, निसिंग, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद व यमुनानगर मार्ग की बसें खचाखच भरकर चलीं। बहनों के लिए यह यात्रा सजा से कम नहीं रही। वहीं पुराने बस अड्डे के प्रवेश व निकास द्वार पर बारिश का पानी जमा होने से भी यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बस अड्डे के बाहर पुराना जीटी रोड पर दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही।
दिल्ली-पंजाब रूट की अधिकतर ट्रेनें रद्द होने से रविवार को लगातार दूसरे दिन बसों में यात्रियों की मारामारी रही। एक ओर जहां करनाल डिपो में आमदिनों से अधिक बसों के टिकट की बिक्री हुई, वहीं दूसरी ओर महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा की घोषणा की गई थी। इससे बसों की भीड़ का सहज की अंदाजा लगाया जा सकता है। रविवार को शाम 4.30 बजे तक 390 बसों का ठहराव हो चुका था। इसके बावजूद भीड़ से चंडीगढ़, पानीपत, दिल्ली, यमुनानगर व झज्जर की ओर जाने वाली बसों में महिलाएं खड़े होकर सफर करने को मजबूर दिखीं। रोडवेज डिपो महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाएं जांची।
विज्ञापन

अड्डे की बजाय बाईपास से फुर्र हुए कुछ बस चालक
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नए बस अड्डे पर राज्य के हर जिले के डिपो की बसों का ठहराव सुनिश्चित होने के बावजूद किलोमीटर योजना के तहत लगी कुछ बसें नियमों को ठेंगा दिखाकर बाईपास से गुजर गईं। वहीं शहर की सीमा क्षेत्र में जीटी रोड पर बस के इंतजार में महिलाएं बारिश में भीगती नजर आईं।
करनाल रोडवेज डिपो में 206 चालक और 205 कंडक्टर हैं। 128 बसें मार्गों पर चलाई गईं। कर्मचारियों की टीम को सुबह-शाम के सत्र में बांटकर प्रत्येक चालक से बस के दो-दो चक्कर लगवाए गए। दिल्ली चंडीगढ़, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत सहित किसी भी मार्ग पर यात्रियों को इंतजार नहीं करने दिया गया।
- रविशंकर, डयूटी इंस्पेक्टर, करनाल डिपो।
ट्रेनें रद्द होने से दो दिनों में करीब 90 हजार टिकट राशि वापस
चंडीगढ़ तक जा रही पश्चिम एक्सप्रेस, दिल्ली से पकड़नी पड़ेगी आम्रपाली एक्सप्रेस
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पंजाब में किसान आंदोलन के चलते रेलगाड़ियां रद्द होने से परेशान यात्री रविवार को भी टिकट आरक्षण केंद्र पर रिफंड के लिए पहुंचे। शनिवार व रविवार दो दिन में करीब 90 हजार रुपये के टिकट वापस किए गए हैं। वहीं पश्चिम एक्सप्रेस गाड़ी को चंडीगढ़ तक चलाया जा रहा है, जबकि आम्रपाली एक्सप्रेस फिलहाल दिल्ली से आगे हरियाणा में नहीं आएगी। यात्रियों का इस गाड़ी को पकड़ने के लिए दिल्ली जाना पड़ेगा। पंजाब में स्थिति सामान्य होने तक यथास्थिति बनी रह सकती है।
विज्ञापन

ये ट्रेनें रही रद्द
04666 अमृतसर-नई दिल्ली रद्द
12925 पश्चिम एक्सप्रेस बांद्रा-अमृतसर रद्द।
12926 पश्चिम एसएफ स्पेशल अमृतसर-बांद्रा रद्द
04068 शान ए पंजाब अमृतसर-नई दिल्ली रद्द
अनारक्षित श्रेणी की कुरुक्षेत्र की ओर जाने वाली गाड़ी नंबर- 04449 सुबह 11.00 बजे और गाड़ी संख्या- 04405 ट्रेन रात्रि 9.35 बजे मिलती है। दिल्ली की ओर जाने वाली अनारक्षित ट्रेन नंबर - 04406 सुबह 6.10 बजे व ट्रेन नंबर-04452 दोपहर 1.17 बजे रवाना होती है। केवल इन गाड़ियों के लिए यूटीएस काउंटर (टिकट खिड़की) से सामान्य टिकट जारी किए जा रहे हैं। इनमें किराया मेल एक्सप्रेस का लागू है। शेष सभी गाड़ियों के लिए आरक्षित टिकट ही मान्य है।
- सत्यपाल सिंह, मुख्य टिकट पर्यवेक्षक।

201: पुराने रोडबेज स्टेन्ड पर बस पकडने जाती सबारी। अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें