फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सरोवरों का होगा जीर्णोद्धार, एक मई को मुख्यमंत्री करेंगे परियोजना की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सात सरोवरों का जीर्णोद्धार होगा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सरकार निर्मल सरोवर परियोजना को शुरू करने जा रही है। जिसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक मई को सोनीपत से लॉन्च करेंगे। परियोजना के तहत प्रदेश भर के 111 सरोवरों को चयनित किया गया है जिनका जीर्णोद्धार किया जाना है। इनमें करनाल के भी सात सरोवर शामिल हैं। करनाल के गांव पूजम, फुरलक, फरीदपुर, कलरी खालसा, रायपुर रोड़ान, सालवन और गढ़ी सधान के सरोवर को जीर्णोद्धार के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के एसीएस देवेंद्र सिंह ने वीरवार को चंडीगढ़ से वीसी माध्यम से परियोजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना मुख्यमंत्री मनोहर लाल की महत्वाकांक्षी परियोजना है। इसके माध्यम से प्रदेश में जल संसाधनों को मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सीधे प्रसारण के माध्यम से अपना संदेश देंगे और लोगों से सीधा संवाद करेंगे। उपायुक्त अनीश यादव ने स्थानीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी गांवों में होने वाले कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।
यहां ये होंगे मुख्यातिथि
उपायुक्त ने बताया कि एक मई को सुबह 11 बजे सभी गांवों में कार्यक्रम होगा। गांव पूजम में सांसद संजय भाटिया, घरौंडा के गांव फुरलक में राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम, गांव फरीदपुर में विधायक हरविन्द्र कल्याण, इंद्री के गांव कलरी खालसा में विधायक रामकुमार कश्यप, नीलोखेड़ी के रायपुर रोड़ान में विधायक धर्मपाल गोंदर, असंध के गांव सालवन में विधायक शमशेर सिंह गोगी और इंद्री के गांव गढ़ी सधान में मंडलायुक्त संजीव वर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन

यह होंगे नोडल अधिकारी
कार्यक्रम के लिए गांव पूजम में बीडीपीओ इंद्री अंग्रेज सिंह मोर, गांव फुरलक में बीडीपीओ मुनक सुमित बख्शी, गांव फरीदपुर में बीडीपीओ घरौंडा गुरलीन कौर, गांव कलरी खालसा में बीडीपीओ कुंजपुरा नितिन यादव, गांव रायपुर रोड़ान में बीडीपीओ करनाल कंचनलता, गांव सालवन में बीडीपीओ असंध नरेश कुमार और गांव गढ़ी सधान में बीडीपीओ निसिंग गुरमलक सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें