फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय में 80 सीटों पर दाखिले के लिए 4200 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी की 80 सीटों पर दाखिले के लिए 4200 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। यानी एक सीट पर दाखिले की दौड़ में करीब 54 विद्यार्थी हैं। सभी आवेदकों में से 75 प्रतिशत ग्रामीण हैं। वहीं घर से दूर बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने का बेटियों में ज्यादा क्रेज नजर आ रहा है, क्योंकि सग्गा गांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए बेटियों के लिए आरक्षित महज 27 सीटों पर करीब दो हजार आवेदन आए हैं।
नवोदय विद्यालय में अपने बच्चों को पढ़ाने की कई अभिभावकों की इच्छा है, ताकि केंद्र सरकार के अधीन चल रहे इस स्कूल में पढ़कर उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके। विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए 30 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। चयनित सभी विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं तक निशुल्क शिक्षा मिलेगी। इनके रहने, खाने, स्टेशनरी, वर्दी और किताबों का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। बेटियों के लिए कुल सीटों में से 33 प्रतिशत यानी 27 सीटें ही आरक्षित हैं। तमिलनाडू को छोड़कर देश भर में 662 जवाहर नवोदय विद्यालय हैं, जहां दाखिलों के लिए मारामारी है। प्रवेश परीक्षा पास करने के लिए विद्यार्थी कई दिनों से तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए सभी खंडों में बनाए केंद्र
30 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए सभी छह खंडों में 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 तक आयोजित होगी। विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों ने कक्षा पांचवीं में अक्टूबर, नवंबर व दिसंबर 2021 में जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठी में प्रवेश के लिए फार्म भरे थे। अब वह विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परिणाम जून में जारी होंगे।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- पेपर ऑफलाइन मोड़ में होगा। जो प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र का नाम दिया गया, उसी परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र लेकर जाएं।
- प्रवेश पत्र पर अपने स्कूल प्रिंसिपल के हस्ताक्षर होने चाहिए।
- प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- सामान्य कलाई घड़ी को छोड़कर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, गैजेट की अनुमति नहीं है।
- परीक्षा हॉल में प्रवेश पत्र और काले, नीले बॉल पेन के अलावा कोई भी वस्तु न ले जाएं।
तो नौवीं में दाखिले का मिलता है मौका
चयन परीक्षा सीबीएसई की ओर से ली जाएगी। आवेदन करने वालों में 75 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी हैं। कक्षा छठी के अलावा नौवीं में भी प्रवेश का मौका मिलता है, लेकिन यह अवसर तब दिया जाता है, जब कोई विद्यार्थी बीच में पढ़ाई छोड़े। सीट खाली होने की सूरत में ही प्रवेश परीक्षा के आधार पर नौवीं में दाखिला देते हैं। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
- जसराम सिंह यादव, प्रिंसिपल, जवाहर नवोदय विद्यालय सग्गा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें