फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुलिस का होटल में छापा, एक संदिग्ध पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में सीआई-टू की टीम ने सेक्टर-12 स्थित ब्लू स्टार होटल में की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में सीआईए-वन की टीम ने वीरवार शाम सेक्टर-12 के निर्मल कॉलोनी स्थित ब्लू स्टार होटल में छापामारी की। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने होटल के कमरों को खंगाला और एक कमरे में रह रहे संदिग्ध आरोपी को पकड़ लिया और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
पुलिस के अनुसार सीआई-टू की टीम को सूचना मिली थी कि अवैध हथियारों की तस्करी की जा रही है। जिसका नेटवर्क करनाल शहर में भी फैला है। इसी को लेकर टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस मामले में पहले ही पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। जिनमें से एक आरोपी ने अपने साथी का ठिकाना सेक्टर-12 के निर्मल कॉलोनी स्थित ब्लू स्टार होटल में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को जानकारी दी गई कि वह कमरे में रह रहा है। इसके बाद टीम ने इस होटल में छापामारी की और एक संदिग्ध को पकड़ लिया। उसे पुलिस अपने साथ ले गई ताकि उसके बाकी साथियों के बारे में भी पूछताछ की सके। इस मामले में सीआई-टू स्टाफ के मोहनलाल ने बताया कि अवैध हथियारों की तस्करी का मामला सामने आया है। जिसको लेकर कार्रवाई की गई है। बाकी आरोपियों की धर-पकड़ की जा रही है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के तार कहां-कहां जुड़े हैं और इनका मकसद क्या है, यह पता किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें