फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई अलर्ट, संदिग्ध व्यक्तियों पर रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू में आतंकी संगठन जैश के आंतकी पकड़े जाने और पानीपत रिफाइनरी निशाने पर रहने की बात सामने आने के बाद करनाल पुलिस भी हाई अलर्ट पर है। जिले में कड़ी सुरक्षा को लेकर एसपी ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए वाहनों की चेकिंग बढ़ा दी गई है। साथ ही पुलिस जिले के होटलों को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

15 अगस्त पर खुफिया अलर्ट और किसानों के विरोध को लेकर पुलिस-प्रशासन पहले ही अलर्ट था। ऐसे में एक दिन पूर्व जम्मू में आतंकी धरे जाने के बाद सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी और सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। आतंकी निशाने पर पानीपत रिफाइनरी होने की बात सामने आने के बाद करनाल के संस्थानों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। विदित हो कि पानीपत रिफाइनरी के समीप ही घरौंडा थाना और मूनक थाना क्षेत्र लगता है। इसके अलावा सुरक्षा के मद्देनजर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पांच डीएसपी की निगरानी में 650 पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। इनमें 15 इंस्पेक्टर शामिल हैं। साथ ही सीआईए की सभी यूनिट भी कार्यक्रम में मौजूद रहेगी। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी हर चौक पर तैनात रहेंगे। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से भी अपील की है कि संदिग्ध वस्तु और व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
जिला पुलिस को सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए गए हैं। गश्त टीम को भी हाई अलर्ट किया गया है। होटलों की जांच की जा रही है। साथ ही वाहनों की चेकिंग में भी सख्ती के निर्देश दिए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भी पुलिस का कड़ा पहरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गंगा राम पूनिया, एसपी करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें