फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन ट्रेडिंग में 9.48 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर साइबर ठगों ने किसी और के नाम से मैसेज कर जान पहचान बढ़ाई और फिर ऑनलाइन ट्रेडिंग कराने का लालच दिया। यही नहीं कुछ दिनों तक छोटी मोटी कमाई कराई, लेकिन बाद में 9.48 लाख रुपये लेकर फर्जी रसीद पकड़ा दी। इसके बाद संपर्क टूट गया। घरौंडा के व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से दी। एसपी के आदेश पर एक युवती व उसकी कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

घरौंडा के दीपक जैन ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में कहा कि उसके व्हाट्सएप पर एक दिन एक अज्ञात लड़की मिस मिसेल का मैसेज आया। लिखा गया कि हाय, राजेश। उसने रिप्लाई दिया कि उसका नाम राजेश नहीं है। उसने सॉरी लिख दिया। कुछ दिन के बाद लड़की का फिर फोन आया और बातचीत करने लगी। इसी बीच उसने दीपक को ऑनलाइन ट्रेडिंग करके पैसे कमाने का सुझाव दिया। एक्सलेंसिया ऑप्शन कंपनी में उसका एकाउंट बना दिया। आईडी व पासवर्ड दे दिया। एक एडवाइजर भी सहयोग के लिए दे दिया जो ट्रेडिंग कराने लगा। पहले 5000 रुपये लगाए तो उसने मुनाफे के साथ 7266 रुपये आ गए। इसके बाद उसने 20 हजार रुपये लगाए तो 34500 रुपये उसके खाते में आ गए। इसके बाद उसने कई बार रकम लगाई तो उसे कुल 948420 रुपये की रसीद दी गई। जब यह रसीद लेकर हर बार की तरह अपना एकाउंट चेक करने बैंक गया तो बैंक ने रसीद को फर्जी बता दिया। मिसेल को रसीद के फर्जी होने की बात कही तो उसने कह दिया कि अभी तो यह अपने पास से रसीद दे दी, खाते में पैसे आ जाएंगे लेकिन इसके बाद मिसेल, कंपनी आदि सभी से संपर्क टूट गया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर घरौंडा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेचना अधिकारी बहादुर सिंह ने बताया कि फिलहाल तो अभी रिपोर्ट ही दर्ज हुई है। बैंक व अन्य साक्ष्यों को जुटाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें