फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात हो गई, घर से बाहर अकेली हैं तो कोई दिक्कत होने पर डायल करें 1091, पुलिस घर तक छोड़ेगी

Wed, 04 Dec 2019 10:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
helpline
विज्ञापन
रात में रोड पर चलते हुये अगर आप दिक्कत में हों तो घबराये नहीं। करनाल पुलिस आपकी सुरक्षा के लिये मुस्तैद है। जी हां महिलाओं की सुरक्षा के लिये एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने अनोखी पहल की है।
विज्ञापन


रात नौ से सुबह छह बजे तक सड़क पर चलते हुये यदि किसी भी महिला के वाहन में कोई खराबी आ जाती है, पेट्रोल या डीजल खत्म हो जाता है या फिर अन्य कोई परेशानी आती है तो महिला हेल्प लाइन नंबर 1091 पर फोन करें। तुरंत पुलिस आपके पास पहुंचेगी और सुरक्षित घर तक छोड़कर आयेगी। इसके लिये एसपी ने सभी थाना और चौकी प्रभारी व पीसीआर और राइडर को निर्देश जारी कर दिये हैं।

हैदराबाद की घटना के बाद करनाल पुलिस का प्रयास
हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के बाद से देश सकते में है। करनाल के लोगों में भी इस दरिंदगी से आक्रोश है। हर तरफ न्याय और सुरक्षा की मांग की जा रही है। इसी को लेकर करनाल पुलिस ने ये पहल की है। जिले की 10 लाख आबादी में पांच लाख महिलाएं हैं।
विज्ञापन


यानी आधी आबादी को रात में अकेला होने के कारण कोई परेशानी हो, तो पूरा पुलिस अमला उनके साथ खड़ा है। मंगलवार को एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया के निर्देश जारी होने के बाद जिले 17 थाना, 18 चौकी क्षेत्रों में 45 राइडर और एसएचओ वैन समेत 51 पीसीआर अलर्ट हो गई हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिये जिले में कांस्टेबल से लेकर एसपी तक 1860 जवान सेवा में है।
विज्ञापन

जिले में कहीं से भी कॉल कर बताएं लोकेशन

एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने यह निर्देश पूरे जिले के लिये जारी किये हैं, ताकि महिलायें रात को डरे ना और अपने आप को असुरक्षित न समझें। वह तुरंत महिला हेल्प लाइन 1091 पर फोन कर अपनी लोकेशन बतायें। जिस थाना या चौकी क्षेत्र से वे कॉल करेंगी, वहीं की पुलिस मदद के लिये तुरंत पहुंचेगी।

एसपी की अपील, अनजान से मदद न लें
एसपी ने महिलाओं से अपील करते हुये कहा कि महिलायें किसी अनजान व्यक्ति से मदद न मांगेे और न ही उनके बहकावे में आयें। अगर वह किसी परेशानी में हैं तो तुरंत पुलिस को फोन करें। पुलिस मौके पर पहुंचकर हेल्प करेगी। बता दें हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या भी आरोपियों ने इसी तरह की थी। उन्होंने डॉक्टर महिला की स्कूटी में पंक्चर लगवाने के लिये मदद करने का बहाना कर उसके साथ दरिंदगी की थी।

महिलाओं की सुरक्षा के लिये जिला पुलिस हर समय तैयार है। महिलायें अपने आप को असुरक्षित न समझे। वह महिला हेल्प लाइन नंबर 1091 पर कॉल करें। पुलिस कर्मचारी तुरंत महिला की सुरक्षा के लिये वहां पहुंच जायेगी।
- सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी करनाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें