फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भगवान परशुराम महाकुंभ में जुटेंगे ब्राह्मण समाज के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रविवार को प्रदेशभर से ब्राह्मण समाज के लोग कर्ण नगरी पहुंचेंगे। सेक्टर-12 मैदान में भगवान परशुराम राज्य स्तरीय महाकुंभ का आयोजन होगा। जिसमें हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन को लेकर पंडाल सजकर तैयार है।
पंडाल में लोगों के बैठने के लिए 30 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। वहीं मुख्य मंच के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम और सांसदों व विधायकों के बैठने के लिए अलग से मंच सजाया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जो समाज को कई सौगातें भी दे सकते हैं। मुख्य पंडाल के अतिरिक्त लंगर के लिए भी अलग से पंडाल तैयार किया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तैयारियों का जायजा लेने करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया व राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा भी पहुंचे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बने मंच पर सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। पूरे पंडाल को अलग-अलग सेक्टर में बांटा गया है, जिसमें महिलाओं व पुरुषों के अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है।
सीसीटीवी से होगी निगरानी, पुलिस बल रहेगा तैनात
आयोजन स्थल पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। इसकी जिम्मेदारी हरियाणा पुलिस के जवानों के पास होगी। समारोह स्थल के चारों तरफ सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। जिनसे विशेष टीम हर वक्त निगरानी भी करेगी। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंडाल में बेहतर साउंड व्यवस्था व बड़ी-बड़ी चार एलईडी भी लगाई गई हैं। मुख्य मंच के पीछे भी फ्लैक्स की बजाय एलईडी स्क्रीन लगाई गई है।
समारोह स्थल को भव्य रूप दिया गया है। पंडाल को फूलों से सजाया गया है। शहर में भी भगवान परशुराम के कटआउट कई जगह लगाए गए हैं। गुरुग्राम से विशेष तौर पर आयोजन के लिए टैंट मंगाया गया है। इसके अलावा हलवाई भी वहीं से पहुंचे हैं। पीने के पानी और मोबाइल शौचालयों की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

पांच जगह बनी पार्किंग, स्मार्ट रोड पर रुकेंगी बसें
कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए रास्ता बताने वाले सांकेतिक बोर्ड लगाए गए हैं। वहीं पांच जगह पार्किंग बनाई गई है। बसों में आने वाले लोगों को पार्किंग एनडीआरआई के नजदीक स्मार्ट रोड पर होगी। इसके अलावा छोटे वाहनों के लिए संडे बाजार, नगर निगम कार्यालय, मॉल के सामने वाले स्थान को निर्धारित किया गया है। आयोजन में पहुंचने के लिए 2710 बसों की बुकिंग हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें