फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खाद न मिलने पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
Farmers' uproar over non-availability of fertilizers
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। यूरिया खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। इसी को लेकर किसानों ने सरकारी दुकान पर हंगामा कर दिया। किसानों का आरोप है कि खाद विक्रेता अपने चहेतों को खाद दे रहा है, जबकि वे सुबह से लाइन में खड़े हैं, उन्हें खाद का एक कट्टा तक नहीं मिला। किसानों ने खाद विक्रेता पर मनमानी का आरोप लगाया। मामला बढ़ता देख पुलिस मौके पहुंची और किसानों को शांत किया।
विज्ञापन

शनिवार को किसान सुबह ही नई अनाज मंडी स्थित सरकारी दुकान पर खाद लेने के पहुंच गए थे। दुकान पर खाद की गाड़ी भी खड़ी थी। किसान खाद लेने के लिए लाइन में खड़े रहे लेकिन खाद विक्रेता उनकी बात नहीं सुन रहा था। किसानों का कहना था कि गाड़ी से कुड किसान 50 से 60 कट्टे ले गया है और वे खाद लेने के लिए सुबह से ही लंबी कतार में खड़े हैं लेकिन उन्हें खाद का एक भी कट्टा नहीं मिला। दोपहर तक किसानों को खाद न मिलने पर वे भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की और खाद विक्रेता से जानकारी ली। खाद विक्रेता का कहना है कि वह आधार कार्ड के अनुसार ही खाद वितरित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें