फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनें देरी से पहुंचने पर यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा के समीप मालगाड़ी के पहिये ट्रैक से उतरने से करनाल-दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग भी प्रभावित रहा। इस मार्ग पर चलने वाली अधिकतर गाड़ियां निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को प्लेटफार्म पर ही इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कुछ ने चाय की चुस्की लेकर तो कुछ ने राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा कर समय बिताया। वहीं स्टेशन के पूछताछ केंद्र के कर्मचारी भी गाड़ियों की सही स्थिति स्पष्ट करने में असमर्थता जाहिर कर रहे थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर मथुरा में हुई इस घटना के बाद रेलवे की ओर से कुछ गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित करने व विलंब से पहुंचने बाबत सूचना जारी की गई। इनमें करनाल मार्ग से गुजरने वाली गाड़ी नंबर 12751 नांदेड़-अमृतसर का मार्ग परिवर्तित करके मथुरा-अलवर-रेवाड़ी से चलाया गया। जिस कारण यह गाड़ी निर्धारित समय से कई घंटे देरी से पहुंची। गाड़ी संख्या 11078 जम्मूतवी-पूणे का मार्ग परिवर्तित करके अलीगढ़, मितावली व गाजियाबाद से चलाया गया। तीसरी ट्रेन नंबर 12715 नांदेड़-अमृतसर को मथुरा से अलवर व रेवाड़ी मार्ग से गुजारा गया। 12919 मालवा एसएफ स्पेशल डॉ. आंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा का मार्ग परिवर्तित किया गया। इसके अलावा गाड़ी संख्या 11058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल मुंबई को परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद, अलीगढ़, मितालवी, एत्मादपुर और आगरा कैंट से चलाया गया। गीता जयंती एक्सप्रेस भी देरी से पहुंची।
इसके अलावा शाम से रात को मिलने वाली गाड़ियों के इंतजार की घड़ियां बढ़ती गई। कुछ गाड़ियां आंशिक रूप से लेट हुई तो कुछ घंटों देरी से पहुंच बताई गई। इनमें 14507 बांद्रा इंटरसिटी स्पेशल पुरानी दिल्ली-बठिंडा, 12459 अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस नई दिल्ली-अमृतसर, 12925 पश्चिम एसएफ एक्सप्रेस बांद्रा-अमृतसर, 12716 सचखंड एक्सप्रेस अमृतसर-हजूर साहिब नांदेड़, 12057 ऊना हिमाचल जनशताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली-ऊना ट्रेन शामिल है। इसके अलावा 12926 पश्चिम एसएफ एक्सप्रेस अमृतसर-बांद्रा, 12715 सचखंड एक्सप्रेस हजूर साहिब नांदेड़-अमृतसर, 11077 झेलम स्पेशल पूने-जम्मूतवी, 12311 नेताजी एसएफ हावड़ा-कालका व 11077 झेलम एक्सप्रेस पूने-जम्मूतवी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें