फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों को भाई ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। उत्तर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के पायलट प्रोजेक्ट के तहत सब अर्बन सब डिवीजन में पेपरलेस बिजली बिल प्रणाली पहले चरण में सफल रही है। 7700 उपभोक्ताओं को एसएमएस या ईमेल से बिजली बिल भेजे गए थे। जिनमें से 7500 उपभोक्ताओं ने निर्धारित तिथि से पूर्व बिलों की अदायगी की है। 97 प्रतिशत बिल भरे जा चुके हैं। इसी डिवीजन के दूसरे हिस्से में अगले महीने ऑनलाइन माध्यम से बिल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

सब डिवीजन के अंतर्गत कुल करीब 20 हजार उपभोक्ता हैं। निगम की ओर से इस बार सेक्टर 13, 14 व मुगल कैनाल मार्केट क्षेत्र में पिछला बिजली बिल ऑनलाइन माध्यम से भेजा गया। यह भी संदेश दिया गया कि इस महीने बिजली बिल की हॉर्ड कॉपी नहीं देंगे। उपभोक्ता अपने मोबाइल फोन से 70870-19636 नंबर पर मिस्ड कॉल करके बिल प्राप्त कर सकते हैं।
इस सब डिवीजन के शेष हिस्से सेक्टर 12, कुंजपुरा रोड मार्केट, चारचमन, आदर्श नगर, दयानगर कॉलोनी, सैनी कॉलोनी, वजीरचंद कॉलोनी, अवतार कॉलोनी, सेक्टर 16, शामनगर व मोतीनगर में अगले महीने का बिजली बिल ईमेल या एसएमएस से ही भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत निगम के उपमंडल अधिकारी विनय कुमार ने कहा कि पहली बार ट्रायल में 97 प्रतिशत लोगों ने समय पर बिजली बिल भरे हैं। उपभोक्ता अपने मोबाइल फोन से, क्रेडिट कार्ड से, नेट बैंकिंग, फोन-पे, गुगल-पे, पेटीएम, पोस्ट ऑफिस, निगम के सेक्टर 12 स्थित काउंटर पर सभी माध्यम से बिल की अदायगी कर सकते हैं। चिह्नित क्षेत्र में कागजी बिल बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें