फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में रिक्त सीटों पर होंगे ऑन द स्पॉट दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में पांच चरणों की दाखिला प्रक्रिया और 28 से 30 नवंबर तक चली ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के बावजूद सीटें रिक्त रह गई हैं। इसे देखते हुए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने शुक्रवार को नया शेड्यूल जारी किया। इसके तहत 13 दिसंबर से फिर ऑन द स्पॉट दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 19 दिसंबर अंतिम तारीख रहेगी। इसके लिए छह दिसंबर से आवेदन स्वीकार करने शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

शेड्यूल के अनुसार 13 से 19 दिसंबर तक सभी आईटीआई प्रबंधन अपने स्तर पर रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिले करेंगी। प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी जिस संस्थान में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें संबंधित संस्थान में सुबह 9 से 11 बजे तक अपना मेरिट कार्ड जमा करवाना होगा। विद्यार्थी एक से अधिक आईटीआई में भी मेरिट कार्ड जमा करवा सकता है, लेकिन जिस आईटीआई में वे दाखिला लेना चाहते हैं, वहां दाखिले के समय उपस्थित रहना होगा। 11 बजे के बाद आईटीआई में मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिसमें शामिल विद्यार्थियों को ऑन द स्पॉट दाखिला मिलेगा। तीन दिनों तक रोजाना नई मेरिट लिस्ट बनेगी और जिन विद्यार्थियों का उसमें नाम होगा, उन्हें उसी दिन दाखिला दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें