फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58 लाख की लागत से 24 फुट चौडा बनेगा नर्दक नहर पर नया पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। गांव गोंदर में 58 लाख की लागत से 24 फुट चौड़ा नर्दक नहर पर नया पुल बनेगा जिसकी आधारशिला विधायक धर्मपाल गोंदर ने नारियल फोड़ कर रखी। उन्होंने कहा कि हल्का के लोग मुझे विकास से जुड़े सामूहिक कार्य बताएं, जिन्हें मुख्यमंत्री मनोहरलाल से समक्ष रखकर उन्हें पूरा करवाने का काम करूंगा। सामूहिक समस्याओं को सर्वप्रथम प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बस्ती के समीप पड़ने वाला पुल करीब 50 वर्ष पुराना व जर्जर था। जिस पर एक समय में एक ही छोटा वाहन गुजर सकता था। पुल गोंदर गांव की पूर्व दिशा के कई गांवों की सड़कों को आपस में जोड़ता है। करनाल जाने वाले ग्रामीण भी अक्सर इसी पुल से गुजरते हैं। उन्होंने कहा कि नहरी एवं सिंचाई विभाग की ओर से बनने वाले पुल की निर्माण अवधि का समय दो माह है। नया पुल आधुनिक तरीके से बनाया जाएगा। जो 24 फुट चौड़ा बनेगा। मौके पर व्यापार मंडी प्रधान मंडी बलबीर राणा, मास्टर रणसिंह, नरेश राणा, बजिंद्र राणा, राजेंद्र राणा, रकम सिंह राणा, वेदप्रकाश त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें