फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिलाजुला असर, नहीं थमे बसों के पहिये, बैंकिंग कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संगठनों की देशव्यापी हड़ताल का मिलाजुला असर रहा। रोडवेज बसों का चक्का जाम न होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई। उधर, बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से करीब पचास करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। विभिन्न कार्यालय खुले रहे, लेकिन कर्मचारियों ने वहीं पर धरना व प्रदर्शन कर विरोध जताया। विभिन्न संगठनों से जुड़े कर्मचारियों ने बाइक रैली भी निकाली। दोपहर को सेक्टर 12 के फव्वारा पार्क में एकत्र होकर अस्पताल चौक पर पैदल मार्च निकाल गुस्से का इजहार किया। रोडवेज कर्मचारियों ने बस स्टैंड पर सुबह चार बजे से शाम तक धरना दिया।
ट्रेड यूनियन, सर्व कर्मचारी संघ, सीटू, इंटक व जनवादी महिला समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने हड़ताल पर रहकर जिला कार्यकारी सचिव सुशील गुर्जर व शेर सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन किया। इसमें मुख्य रूप से रिटायर कर्मचारी संघ, पटवारी कानूनगो एसोसिएशन, मजदूर, बिजली कर्मचारी यूनियन, मिड-डे मील, जनवादी महिला समिति, नगर पालिका, शुगर मिल, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन, फायरब्रिगेड कर्मचारी संघ व अध्यापक संघ शामिल रहे। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पेंशन नीति बहाली और निजीकरण बंद करने आदि कई मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन से जुडे़ कर्मचारी कृष्ण शर्मा व रंगलाल संधू के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। मोटरसाइकिलों पर सवार होकर तमाम विभागों में कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए पहुंचे। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मलकीत सिंह, सीटू जिला प्रधान सतपाल सैनी, राजेंद्र राणा, बलराज, विजय शर्मा, बिजनेश, ओपी माटा, भाग सिंह, जगमाल, जगतार सिंह व ओमप्रकाश ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें