फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरौड़ा में सेक्टर नौ के 284 प्लाटों को हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा में अब सेक्टर नौ विकसित होगा। इसके निर्माण के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने हरी झंडी दे दी है। यहां 16.8 एकड़ भूमि पर यहां 284 प्लॉट का लेआउट तैयार कर मुख्यालय भेजा गया था, जिसे मुख्यालय ने भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके बाद अब इसी माह प्लॉटों की ई-नीलामी की तिथि घोषित हो सकती है।
विज्ञापन

घरौंडा में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण करनाल की ओर से सेक्टर विकसित करने के प्रयास लंबे समय से किए जा रहे हैं, लेकिन किसी न किसी अड़चन की वजह से इसमें देरी हो रही थी लेकिन अब इसकी सभी अड़चनें खत्म हो गईं हैं। एचएसवीपी के संपदा अधिकारी मयंक भारद्वाज ने बताया कि घरौंडा में नया सेक्टर नौ विकसित करने के लिए योजना तो पहले ही बन गई थी। जिसका लेआउट तैयार करके भी मुख्यालय भेज दिया गया था। अब मुख्यालय ने उसे हरी झंडी दे दी है।
भूमि पर तैयारी शुरू करा दी गई है। डिजाइन को भी मंजूरी मिल गई है। इसलिए पूरी प्लानिंग तैयार करके मुख्यालय को अंतिम रूप से प्रेषित कर दी गई है। अब किसी भी दिन मुख्यालय से यहां प्लॉटों की ई-नीलामी की तिथि घोषित की जा सकती है। इसमें प्लॉट लेने के लिए एचएसवीपी के नियमों के मुताबिक कोई भी ऑनलाइन बोली लगाकर प्लॉट को खरीद सकेगा। प्लॉटों की प्रारंभिक कीमत क्या रहेगी और भूमि की दर क्या रहेगी, इसे मुख्यालय ही तय करेगा और ई-नीलामी की तिथि घोषित करने के साथ ही एचएसवीपी की साइट पर प्रदर्शित करेगा।
विज्ञापन

कितनी भूमि पर क्या होगा
सेक्टर का कुल योजनागत क्षेत्र 16.36 एकड़ है। इंटरनल रोड के लिए 0.377 एकड़ जमीन तय की गई है। ओल्डएज होम के लिए 0.505 एकड़ भूमि रखी गई है। लेकिन कुल विकसित करने वाला क्षेत्र 16.8 एकड़ होगा। इसमें इसमें 8.82 एकड़ जमीन पर 284 प्लॉट बनेंगे। इसमें आवासीय प्लॉट के लिए 8.82 एकड़ भूमि, दुकानों के लिए 0.654 एकड़, कम्युनिटी साइट के लिए 1.637 एकड़, पार्क के लिए 1.228 एकड़, एसटीपी के लिए 0.076 एकड़ और टीडब्ल्यू के लिए 0.025 एकड़ और रोड के लिए 3.92 एकड़ भूमि निर्धारित की गई है।
कितने वर्ग मीटर के कितने प्लॉट
इसमें 150 वर्ग मीटर के 72 प्लॉट, 137 वर्ग मीटर के 13, 135 के 70, 127 के 9, 121 के 12, 115 के 34, 113 के 5, 100 के 3 व 95 वर्ग मीटर के 66 प्लॉट बनाए जाएंगे। कुल प्लॉट्स की संख्या 284 होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें