फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में हादसा: ट्रक और कार की हुई भिड़ंत, चार युवकों की हुई मौत, कार कर छत उखाड़ कर निकाले गए

Sun, 15 May 2022 05:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)

सार

पानीपत निवासी गौतम अपने जीजा जितेंद्र कुमार, मामा के लड़के साहिब जीत और दोस्त हरमीत के साथ कार में सवार होकर सुबह करीब 4 बजे पानीपत से सालवन गांव की तरफ किसी दोस्त से मिलने आए थे।
विज्ञापन
करनाल में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल में  असंध-पानीपत रोड पर सालवन गांव के पास रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक ट्रक और कार की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार चारों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने चारों मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया है। हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार दो युवक कार में ही फंस गए थे, जेसीबी की मदद से कार की छत को उखाड़ा गया और तब जाकर युवकों को कार से बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन


पानीपत निवासी गौतम अपने जीजा जितेंद्र कुमार, मामा के लड़के साहिब जीत निवासी अमृतसर और दोस्त हरमीत के साथ कार में सवार होकर सुबह करीब 4 बजे पानीपत से सालवन गांव की तरफ किसी दोस्त से मिलने आए थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे वापस पानीपत जा रहे थे। जैसे ही वह सालवन को क्रॉस कर बल्ला गांव की तरफ चले तो पानीपत की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को सीधी टक्कर मार दी। इससे कार में सवार गौतम, जितेंद्र, साहिब जीत और हरमीत की मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें