फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फील्ड अफसर ने हड़पे 7.22 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मधुबन। नगला मेघा की एक बेकरी कंपनी के फील्ड अधिकारी ने बीमारी का बहाना बनाकर कंपनी और बितरकों के 7.22 लाख रुपये हड़प लिए। कंपनी प्रबंधन ने जब उससे पैसा जमा करवाने को कहा तो आरोपी ने अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद कंपनी प्रबंधन ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी।
मधुबन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नगला मेघा स्थित गुडरिच कर्बोहाइड्रेट्स कंपनी में यमुनानगर के गांव खारवन निवासी मोहित 2016 से फील्ड अफसर के पद पर कार्यरत था। मोहित यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पानीपत व अन्य जिलों में कंपनी के बितरक के साथ तालमेल बनाकर बेकरी उत्पाद सप्लाई करने व भुगतान प्रक्रिया देखता था।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी वर्ष 19 फरवरी से मोहित ने बीमारी का बहाना बनाकर काम छोड़ दिया और कंपनी के एक लाख रुपये जमा नहीं कराए। यही नहीं आरोपी ने विभिन्न जिलों में कंपनी के बितरकों के साथ भी धोखाधड़ी की।
शिकायत के अनुसार आरोपी ने शक्ति सेल्स यमुनानगर के 17 हजार 400 रुपये, ममता इंटरप्राइजिज करनाल से 1 लाख 16 हजार 831 रुपये, खुशी ट्रेडिंग कंपनी अंबाला से 42 हजार रुपये, खेरा ट्रेडिंग कंपनी पानीपत से 1 लाख 55 हजार 949 रुपये तथा श्रीकृष्णा ट्रेडिंग कंपनी, कुरुक्षेत्र से 2 लाख 80 हजार रुपये हड़प लिए। कंपनी ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक करनाल से की। जिसके बाद मधुबन पुलिस ने मोहित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मधुबन थाना जांच अधिकारी गोबिंद सिंह ने बताया कि नगला मेघा की गुडरिच कार्बोहाइड्रेट्स कंपनी की तरफ से फील्ड आफिसर के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें