फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी का लोन करा फर्जी एनओसी बनाने पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। गांव राहड़ा के एक व्यक्ति द्वारा गाड़ी पर लोन लेने के बाद फर्जी एनओसी बनाकर कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बिना लोन भरे फर्जी एनओसी बना ली। जब मैनेजर लोन को लेकर आरोपी के घर पहुंचा तो उसने जो एनओसी दिखाई वह फर्जी थी।
पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी के मैनेजर दिनेश कुमार ने एसपी करनाल को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी कंपनी ने आरोपी सन्नी राणा निवासी गांव राहड़ा के साथ एग्रीमेंट करके एक गाड़ी का फाइनेंस किया था। उनकी कंपनी ने आरोपी को 16 मार्च 2018 को 2 लाख 30 हजार रुपये का लोन दिया था। इसमें रमेश कुमार गारंटर बनाया गया था। यह लोन 36 किश्तों में अदा किया जाना था लेकिन आरोपी ने लोन अदा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी अधिकारियों ने जब भी बात की वह टाल मटोल करने लगा। बाद में आरोपी ने कंपनी के अधिकारियों को वाहन या पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। जब कंपनी के ब्रांच मैनेजर ने सन्नी राणा से मिलकर वाहन वापस करने को कहा तो उसने अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि उसके पास एनओसी है। जो एनओसी उसने दिखाई वह फर्जी है। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें