फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे रेल रोकेंगे किसान, पुलिस की तीन कंपनियां तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर स्थानीय किसान सोमवार को रेल रोकेंगे। सुबह 9:30 बजे किसान रेलवे स्टेशन पर एकत्रित होंगे और दस बजे से शाम चार बजे तक छह घंटे रेल ट्रैक जाम करेंगे। इस कारण यात्रियों को एक बार फिर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इधर किसान आंदोलन के मद्देनजर जनरल रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल अलर्ट हो गए है।
स्टेशन पर अर्ध सैनिक बल सहित पुलिस की तीन कंपनियां तैनात रहेंगी। पुलिस की एक कंपनी सेक्टर-12 में रिजर्व रहेगी। एक कंपनी में पुलिस के करीब 80 कर्मचारी शामिल हैं। यदि कोई ट्रेन जिले की सीमा क्षेत्र में रुकती है तो यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित रहेगा। इससे पहले भी 23 अप्रैल, 21 अगस्त व 27 सितंबर को रेलवे परिवहन प्रभावित हुआ था। इस बार भारतीय किसान यूनियन लखीमपुर खीरी में हुई घटना के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे व गिरफ्तारी की मांग को लेकर रेल रोकेंगे। स्थानीय स्टेशन पर यदि कोई ट्रेन रुकती है तो भाकियू ने यात्रियों के लिए डेरा कार सेवा से लंगर व पानी का इंतजाम किया है। दवाइयों की भी व्यवस्था होगी। भाकियू ने आम नागरिकों से सोमवार को रेल का सफर टालने की अपील की है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना करनाल के अधीन क्षेत्र में पूरी सुरक्षा बरती जाएगी। थाने में 38 कर्मचारी हैं सभी ड्यूटी पर रहेंगे। इसके अलावा भैणी खुर्द व बजीदा जाटान रेलवे स्टेशन पर जवानों की ड्यूटी लगा दी है। जिला पुलिस की रिजर्व बटालियन भी तैनात रहेगी। एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड का इंतजाम किया है। यदि करनाल जिले की सीमा में कोई ट्रेन रुकती है तो यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
- कश्मीर सिंह, प्रभारी, जीआरपी थाना करनाल रेलवे स्टेशन
आरपीएफ कर्मचारी सतर्क हैं। स्थिति अनुसार कर्मचारी हाजिर रहेंगे। अतिरिक्त फोर्स भी तैनात रहेगी और हर स्टेशन पर निगरानी रखी जाएगी। किसानों से अपील है कि शांति बनाए रखें। रेलवे की संपत्ति को नुकसान न व आम जनता को भी परेशानी न हो।
- दलबीर सिंह, प्रभारी, रेलवे सुरक्षा बल चौकी, करनाल
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का बसताड़ा टोल प्लाजा पर धरना जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 18 अक्टूबर को रेल रोकी जाएगी। किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे।
- अजय राणा, जिलाध्यक्ष, भाकियू
लखीमपुर खीरी मामले में मंत्री अजय मिश्रा का इस्तीफा व गिरफ्तारी की मांग को लेकर रेल रोकने का आह्वान किया गया है। सुबह साढ़े नौ बजे किसान रेलवे स्टेशन पर एकत्रित होंगे। यात्रियों के लिए लंगर, पानी व दवा का भी इंतजाम कर लिया है।
विज्ञापन

-बहादुर सिंह मेहला, जिलाध्यक्ष, भाकियू आईटी प्रकोष्ठ
किसानों के रेल रोको आह्वान के मद्देनजर करनाल पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिसके तहत करनाल रेलवे स्टेशन पर जिला पुलिस व अर्ध सैनिक बल की तीन कंपनियां व एहतियातन एक कंपनी लघु सचिवालय में रिजर्व में तैनात रहेगी। इसके अलावा विभिन्न थानों की पुलिस भी अपने थानों में तैनात रहेगी। किसानों से अपील है कि वे कानून के दायरे में रहकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करें।
- शशांक कुमार, अतिरिक्त अस्थायी पुलिस अधीक्षक करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें