फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट के कारण करंट लगने से आठ पशुओं की मौत, बाड़े की छत भी गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। गांव चोचड़ा में देर रात पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए लगाए गए पंखे की तार में शार्ट सर्किट होने से बाड़े में बंधी छह भैंस व एक गाय व एक कटड़े की करंट से मौत हो गई। बाड़े में रखे उपलों में भी आग लग गई और बाड़े की छत भी गिर गई। सूचना पुलिस और अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

पशुपालक जसमेर ने बताया कि रात करीब एक बजे के आसपास उसके पशुबाड़े में शॉर्टसर्किट हो गया। जिससे बाड़े में बंधे उसके पशु करंट की चपेट में आ गए। रात को उनके घर की लाइट चली गई। जिसके बाद वह बाहर निकले तो बाड़े से लपटें उठती दिखाई दी। मौके पर जाकर देखा तो पशु मरे थे। करंट लगने से उसकी छह भैंस, 1 गाय और एक कटड़े की मौत हो गई है। उपले जल गए। बाड़े की छत गिर गई। इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की। डॉक्टर ने मृतक पशुओं का पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें