फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: किशोर से कुकर्म की कोशिश, मुंह में शौच कर लगाया करंट

Sat, 27 Jan 2024 10:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालत बिगड़ने पर किशोर को परिजनों ने पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में एक किशोर का अपहरण कर उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश की गई। आरोपियों ने किशोर के साथ पहले मारपीट की और उसके मुंह में शौच किया। इतना ही नहीं किशोर के बिजली का करंट भी लगाया गया। हालत बिगड़ने पर किशोर को परिजनों ने पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले आरोपियों ने किशोर की पैंट उतारकर वीडियो बनाया था। इसका परिवार के लोगों ने विरोध किया था। उस समय तो मामला निपट गया था, मगर आरोपियों ने रंजिश रखते हुए किशोर के साथ फिर से गलत काम किया। पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 जनवरी को उनका 15 वर्षीय बेटा घर के पास खेल रहा था।

आरोप है कि इसके बाद फौजी अजय और ब्लॉक समिति निसिंग के पूर्व वाइस चेयरमैन बिल्लू उनके बेटे को गाड़ी में डालकर खेतों में ले गए। उन्होंने बेटे के साथ पहले मारपीट की। बाद में उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश की गई। आरोपियों ने उनके बेटे के मुंह में शौच भी किया। किसी को न बताने की बात कहकर करंट लगाकर डराया। इसके बाद आरोपी गंभीर हालत में बेटे को गांव के पास नहर के पुल के पास छोड़ दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने गंभीर हालत में किशोर को नहर के पास पड़े हुए देखा और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। बाद में किशोर ने परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ 363, 34,323, 506 आईपीसी और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें