फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: मेरठ रोड पर एक पार्क के मिला व्यक्ति का शव, पत्थर मारकर हत्या की आशंका

Mon, 12 Dec 2022 04:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

शव के पास खून से सना हुआ पत्थर मिला है, जिसको देखकर आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या पत्थर मारकर की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मिले खाली गिलास और नमकीन के पैकेट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में मेरठ रोड स्थित पार्क में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। व्यक्ति की मौत सिर पर चोट लगने के कारण हुई है, वहीं सीआईए व पुलिस की टीमों को शव के पास से खून से सना हुआ पत्थर पड़ा हुआ मिला है।

विज्ञापन


जिसे एफएसएल की टीम ने रिकॉर्ड के लिए रख लिया है। वहीं साथ पार्क में बनी हट में प्लास्टिक के गिलास व नमकीन के खाली पैकेट भी मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया है। फिलहाल अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे बजे कूड़ा बीनने वालों ने पुलिस को सूचना दी कि मेरठ रोड स्थित एक पार्क में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही सीआईए, सेक्टर 32-33 थाना पुलिस, एफएसएल की टीमें भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


एफएसएल टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने इस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। इसके साथ ही मृतक के कपड़ों से तलाशी भी ली गई, लेकिन ऐसा कोई भी दस्तावेज नहीं मिल पाया।

मृतक की उम्र करीब 35 साल लग रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और शिनाख्त के लिए करनाल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। 72 घंटे में अगर शव की शिनाख्त नहीं हो पाती है तो पुलिस शव का दाह संस्कार करवा देगी।

मृतक की पत्थर या किसी तेजधार हथियार से वार कर हत्या की गई है। शव के पास खून से सना एक पत्थर भी बरामद हुआ है। साथ ही पास में ही कुछ खाली शराब के गिलास व नमकीन के खाली पैकेट भी बरामद हुए। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -मोहनलाल, इंचार्ज, सीआईए, करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें