फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से गेहूं चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

Mon, 10 Feb 2014 11:49 PM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
एफसीआई का गेहूं लेकर देहरादून जा रही मालगाड़ी से गेहूं के 16 बैग चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने चोरी हुआ गेहूं भी बरामद कर लिया है। आरोपियों ने आठ फरवरी को गेहूं के बैग उस समय मालगाड़ी से चुराने की बात कबूली है जब एफसीआई गोदाम से माल लोड करने के बाद ट्रेन रेलवे स्टेशन से टाइम लेने के लिए हरी झंडी के इंतजार में खड़ी थी।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि गाड़ी से बैग चोरी करने के उपरांत आरोपी जब आठ फरवरी को माल घर ले जा रहे थे, तो गश्त कर रही पुलिस टीम को देखकर घबरा गए तथा पास के जंगल में गेहूं छुपा दिया। अगली शाम जब आरोपी रिक्शा आदी से बैग ले जा रहे थे, तो उस समय ढांड पुलिस ने टी प्वाइंट जडौला पर एएसआई कृष्ण कुमार के नेतृत्व में नाकाबंदी की थी।

प्रवक्ता ने बताया पुलिस को देखकर आरोपी गेहूं के कट्टों को रिक्शा से गिराकर भागने लगे। एएसआई कृष्ण कुमार ने एक आरोपी को काबू कर लिया जिसकी पहचान मेजर सिंह वासी ढांड के रूप में हुई। पूछताछ करने पर मौके से फरार हुए सात अन्य आरोपियों की पहचान मुकेश, साहिल, अजय, राहुल, संदीप, बीरू व रजत वासी ढांड के रूप में हुई है। आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें