फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनदीप की हत्या के आरोप में दो पर केस

Mon, 10 Feb 2014 11:46 PM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
छह फरवरी को रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मिले युवक के शव के मामले में रेलवे पुलिस ने दो युवकों पर हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है। जांच के लिए डीएसपी रेलवे ने सोमवार शाम घटनास्थल का दौरा कर तथ्य जुटाए। मालूम हो कि कैथल अमरगढ़ गामड़ी गली नंबर-6 निवासी मनदीप सिंह (17) की फरवरी को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसका शव सुबह रेलवे ओवरब्रिज के नीचे पड़ा मिला था। रेलवे पुलिस ने इस मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की थी लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन


इस मामले में आठ फरवरी को पुलिस में दी शिकायत में मृतक की मां कविता ने देवी ने बताया था कि पांच फरवरी की शाम उसके बेटे मनदीप को सुनील पंडित और राहुल उर्फ रामू घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद मनदीप घर नहीं लौटा। उसने आरोप लगाया कि सुनील और राहुल ने ही उसके बेटे की हत्या कर शव आरओबी के नीचे फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।

वहीं सोमवार शाम रेलवे पुलिस डीएसपी तीरथ सिंह, एसएचओ कुरुक्षेत्र रेलवे सुरेश कुमार और चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस टीम ने आरओबी के ऊपर एवं नीचे जाकर जानकारी जुटाई। डीएसपी तीरथ सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें