फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वोट डालने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। असंध में निकाय चुनाव में बूथ नंबर 14 में फर्जी वोट डालने पर एक युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में असंध के वार्ड नंबर 8 निवासी संतोष रानी ने बताया कि 19 जून को चुनाव के समय बूथ नंबर 14 में एजेंट कमलजीत लाडी की तरफ से नियुक्त की गई थी।
विज्ञापन

इस दौरान क्रमांक 574 पर उसके बेटे सुनील कुमार का वोट है। उसके बेटे की वोट शुभम निवासी पधाना ने पर्ची लेकर बूथ नंबर 14 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सालवन रोड में जाली वोट डाल दी, जिसे पकड़ लिया गया है। इससे पहले भी असंध में चुनाव प्रचार बंद होने पर शराब, कोल्ड ड्रिंक, कप के डिब्बे मतदाताओं को देने पर भी मामला दर्ज हो चुका है।
पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर 6 निवासी राजीव वैध ने बताया कि उसकी भाभी पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रही है। वहीं, उनके विरोध में भी महिला प्रत्याशी है। 17 जून को चुनाव प्रचार बंद होने के बाद 18 जून को एक युवक उनके विरोधी का बैलेट पेपर के साथ कोल्ड ड्रिंक, शराब, पैसे व कपों के डब्बे वितरित करता मिला। जिसकी सूचना मिलने पर उन्होंने मौके पर जाकर उसकी वीडियो बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें