फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख की हेराफेरी के आरोप में छह पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू पैलेस स्थित आर्य डायमंड के पार्टनर राजेश कुमार ने चौड़ा बाजार के जेके ज्वैलर्स के संचालक जितेंद्र कुमार, उसके भाई विजय कुमार, बहनोई हरदीप व दो महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ 25 लाख रुपये हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डायमंड आभूषणों के थोक व्यापारी राजेश कुमार का आरोप है कि साल पहले जितेंद्र व विजय दोनो भाई उनकी दुकान पर आए और उसके साथ कारोबार करने की बात की। शुरुआत में अग्रिम भुगतान कर माल लिया लेकिन मार्च-2021 में एक महीने बाद देने की शर्त पर 25 लाख रुपये माल ले गए। बाद में कोरोना महामारी के कारण कारोबारी मंदी बताकर टालते रहे। बाद में जितेंद्र, विजय की पत्नी नीतू, मैनेजर मुन्ना दुकान पर बैठे और बहाने बनाते रहे। बाद में अपनी जीजा हरदीप की गारंटी दिलाई लेकिन अभी तक रुपये नहीं दिए। अब जितेंद्र, विजय व मुन्ना के मोबाइल फोन स्विच ऑफ है, दोनों भाइयों के घर भी बंद हैं। दोनों ने अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ मिलकर रुपये हड़प लिए हैं। पता चला कि उन्होंने अन्य व्यापारियों के भी इसी तरह धोखाधड़ी की है। पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें