साइबर ठगों ने जिले के अलग अलग पर रिश्तेदार बनकर चार व्यक्तियों के खाते से एक लाख तीन हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित व्यक्तियों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सुमित वर्मा ने बताया कि 19 मई को उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया उसने कहा कि वह उसके पिता का दोस्त है। वह कुछ रुपये भेजना चाहता है तो अपना फोन पे नंबर बता दो। वह उसकी बातों में आ गया और उसने फोन पे नंबर बता दिया। इसके बाद उसने पहले एक रुपया भेजा कहा कि देखो खाते में आ गया था। इसके बाद उसने दस हजार रुपये का मैसेज भेजा और कहा कि अपना कोड डाला तो उसके खाते से दस हजार रुपये कट गए। इस बारे में उसने उस व्यक्ति से पूछा की उसके खाते से दस हजार रुपये कट गए हैं तो उसे व्यक्ति ने कहा कि अब 20 हजार रुपये का मैसेज भेजा है। अब वह रुपये वापस आ जाएंगे। इस बार फिर उसके 20 हजार रुपये कट गए हैं। उस व्यक्ति ने साइबर ठगी की है।
दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में निगदू निवासी जीवन ने बताया कि 7 मार्च को उसके पास एक मोबाइल नंबर से फोन आया। उस व्यक्ति ने उसे अपनी बातों में लेकर उसके फोन पे प एक लिंक भेजा। क्लिक करने पर दो बार उसके दस-दस हजार रुपये कट गए। आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। तीसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में गांव कैरवाली निवासी सतीश राणा ने बताया कि 4 मई को उसके पास एक व्यक्ति ने फोन किया और उसे अपनी बातों में फंसा कर उसके क्रेडिट से 31434 रुपये उसके खाते से निकाल लिए। चौथे मामले में पुलिस को दी शिकायत में अकाश निवासी अवतार कॉलोनी कुंजपुरा रोड ने बताया कि 15 मई को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके पास कॉल कर उसे अपनी बातों फंसा लिया और उसके खाते से 22500 रुपये निकालकर उसके साथ ठगी कर ली। आरोपी ने उसके पास एक मैसेज भेजा था। जिसपर क्लिक करने से उसके रुपये खातेे से निकल गए हैं।