फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लिफ्ट देकर सोने की चेन उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। जींद चौक पर बस के इंतजार में खड़ी महिला को कार में बैठाकर उसके गले से सोने की चैन चोरी कर ली। महिला को गांव जयसिंहपुरा के पास उतारकर फरार हो गए। पुलिस ने धोखाधड़ी और चोरी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
जुंडला गांव निवासी निर्मला ने पुलिस को शिकायत दी कि बुधवार सुबह वह अपनी बड़ी बेटी किरण के पास पानीपत जिले के गांव अहर से वापस असंध आई थी। वह जुंडला जाने के लिए जींद चौक पर खड़ी होकर बस का इंतजार कर रही थी। तभी एक कार उसके पास आकर रुकी। कार में चालक बैठा था। उसके साथ दो महिलाएं जिनमें एक की उम्र करीब 45 वर्ष व एक बुजुर्ग महिला जिसकी उम्र करीब 70 वर्ष थी। महिला ने कहा कि वह उसे जानती है और उसे गांव छोड़ देंगे। जान-पहचान से मना करने पर महिला ने कहा कि उसकी उनके घर के समीप किराने की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह उनके झांसे में आ गई और जुंडला जाने के लिए उनके साथ गाड़ी में बैठ गई। कार में सवार एक महिला कभी उसे सीट पर एक तरफ तो कभी दूसरी तरफ कर देती थी। असंध शहर से निकलने के बाद उसने परेशान होकर उन्हें नीचे उतार देने के लिए कहा। गांव जयसिंहपुरा से पहले स्थित गुरुद्वारा के पास आरोपियों ने गाड़ी रोककर उसे नीचे उतार दिया। जब उनकी गाड़ी चली तो उसका ध्यान सड़क पर पड़े सोने के लॉकेट पर पड़ा। जब उसने अपने गले में देखा तो उसकी एक तोला पांच ग्राम सोने की चेन गायब थी। पुलिस ने धोखाधड़ी और चोरी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें