करनाल। असंध थाना पुलिस ने बाईपास से बिलोना जाने वाली सड़क से बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र के अंजनी गांव निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक किलो 240 ग्राम अफीम बरामद की है।
असंध के एसएचओ को मंगलवार को सूचना मिली थी कि बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र का युवक अफीम लेकर आने वाला है। पुलिस ने टीम गठित कर असंध बाईपास से बिलोना जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी की। इसी समय एक व्यक्ति कंधे पर बैग लटकाकर पैदल आता दिखाई। पुलिस देखते ही वह पीछे मुड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में नाम बिशंभर निवासी अंजनी थाना सिरौली बताया। तलाशी की बात की गई तो उसने पुलिस कर्मियों से भी सवाल करने शुरू कर दिया। कहा कि वह किसी राजपत्रित अधिकारी के सामने तलाशी कराएगा। टीम ने असंध के हलका अधिकारी एएसपी गौरव को मौके पर बुलाया। उनके सामने जब जब तलाशी ली तो उसके बैग में पॉलिथीन में काला रंग का पदार्थ मिला। इलेक्ट्रानिक कांटे से उसका भार किया गया तो पॉलिथीन सहित उसका भार एक किलो 240 ग्राम निकला। जिसे देखने पर पाया गया कि वह काला पदार्थ अफीम है। उसे उसी पॉलिथीन में सील कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। केस दर्ज कर मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी।