फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए टीम पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। गांव रतक में नशा तस्कर को पकड़ने गई सीआईए की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि लाठी डंडों से लैस लोगों के हमले से पुलिस टीम को काफी चोटें आईं, वहीं सब इंस्पेक्टर अजमेर सिंह की वर्दी भी फट गई। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस टीम के कागजात फाड़ दिए और बरामद किया गया डोडापोस्त लेकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने पांच नामजद सहित 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सीआईए असंध के जांच अधिकारी अजमेर सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ प्राइवेट गाड़ी में गश्त के लिए गांव ललैन से रतक की तरफ आ रहे थे। तभी सूचना मिली कि पुलिस की गाड़ी के सामने सफेद रंग की गाड़ी खड़ी है। इसके अंदर सीट पर पंजाब सिंह निवासी रतक बैठा है, जो डोडापोस्त बेचने का काम करता है। यह भी बताया गया कि अभी कोई अन्य व्यक्ति उससे डोडा पोस्त खरीदकर ले गया है।
विज्ञापन

इस सूचना पर उन्होंने पंजाब सिंह को काबू कर लिया। आरोपी के पास एक लिफाफा बरामद हुआ। उसे खोलकर चेक किया तो उसके अंदर डोडापोस्त बरामद हुई। तभी आरोपी पंजाब सिंह ने अपने पिता सूरत सिंह, चाचा अजायब सिंह, मेजर सिंह व अपनी पत्नी गुरमीत कौर का नाम लेकर आवाज लगाई। जिसके बाद आरोपियों ने लाठी डंडों के साथ पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

इसमें सब इंस्पेक्टर अजमेर सिंह और हवलदार जरनैल सिंह को चोटें आईं। आरोपियों ने पीड़ित अजमेर सिंह की वर्दी फाड़ दी। इस दौरान आरोपियों ने जरनैल सिंह के सिविल कागजात फाड़ दिए। इसी दौरान चोचड़ा की ओर से पुलिस की एक गाड़ी आती देख आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने पांच नामजद सहित 10 लोगों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें